अद्वित चंदन एक भारतीय फिल्म पटकथा लेखक और निर्देशक हैं, जो मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में अपने निर्देशन कार्य के लिए जानें जाते हैं। अद्वित ने साल 2017 में आयी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से बतौर डायरेक्टर अपना करियर हिंदी सिनेमा में शुरू किया था।
करियर : साल 2007 में आयी फिल्म हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड से अद्वित ने एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया जिसके बाद, वह बॉलीवुड हीरो और धोबी घाट फिल्म में भी असिस्टेंट डायरेक्टर रहें। लेकिन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से उन्होंने अपना पहला कदम एक निर्देशक के रूप में बढ़ाया और सफल रहें।