X
आदित्‍य रॉय कपूर
Actor

आदित्‍य रॉय कपूर जीवनी

आदित्य राॅय कपूर भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो कि हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं। चैनल वी पर वीजे के करियर के बाद, उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू एक छोटे से रोल के साथ लंदन ड्रीम्स से किया और बाद में भी वे सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्म एक्शन रिप्ले और गुजारिश में दिखाई दिए। वे 2013 में आई फिल्म आशिकी2 में निभाए गए मुख्य अभिनेता के किरदार के बाद से वे खासा पापुलर हो गए। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म काफी सफल रही और फिल्म के गाने लंबे समय तक चार्टबस्टर्स पर टाॅप पर रहे। 2013 में ही वे फिल्म ये जवानी है दीवानी में भी सर्पोटिंग रोल में दिखे और यह फिल्म बाॅलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

पृष्ठभूमि-
आदित्य का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता पंजाबी थे। उनकी मां का नाम सैलोम राॅय कपूर है जिन्होंने माॅडलिंग की, देब बनर्जी के साथ फिल्म तू ही मेरी जिंदगी में भी काम किया। बाद में वे फिल्म कोरियोग्राफर भी बनीं और फिल्म बाॅबी के गाने मैं शायर तो नहीं की कोरियोग्राफी के लिए वे जानी जाती हैं। वे तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ राॅय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं जिनकी शादी मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन से हुई है। उनके दूसरे बड़े भाई कुनाल राॅय कपूर भी अभिनेता हैं जिन्होंने देल्ही बेली और नौटंकी साला जैसी फिल्मों में काम किया है। मौजूदा वक्त में वे मुंबई में रहते हैं। आदित्य कोई प्रशिक्षित अभिनेता नहीं हैं लेकिन उन्होंने डांस लेसन्स ले रखे हैं और अपनी हिन्दी को सुधारने के लिए डिक्शन क्लासेज भी ली हैं। उनके मुताबिक उनका अभिनेता बनने का कोई इरादा नहीं था और वे अपने वीजे वाले काम में ही संतुष्ट थे जब तक उन्हें लंदन ड्रीम्स में रोल आॅफर नहीं हुआ था। अपने स्कूली समय के दौरान, वे क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन छठीं कक्षा के बाद उन्होंने क्रिकेट कोचिंग क्लासेज छोड़ दीं।   

पढ़ाई-
आदित्य ने अपनी पढ़ाई जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई से की थी। उनके सारे भाई भी वहीं से पढ़े औैर वहां उनकी मां स्कूल के नाटकों का निर्देशन भी करती थीं। वे सेंट जेवियर्स काॅलेज से स्नातक हुए।  

करियर-
फिल्मों में डेब्यू और शुरूआती संघर्ष-
कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वीजे के तौर पर चैनल वी के साथ की थी जहां पर उनकी काॅमिक टाइमिंग और होस्टिंग की यूनिक स्टाइल ने उन्हें हिट कर दिया। इसके बाद उन्होंने 2009 में अपना फिल्म डेब्यू विपुल शाह की म्यूजिकल ड्रामा लंदन ड्रीम्स में एक छोटे से रोल के साथ किया जिसमें सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। आलोचकों ने फिल्म को नकार दिया और फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर असफल रही। 
 
आदित्य इसके बाद साइंस फिक्शन रोमांटिक काॅमेडी एक्शन रिप्ले में दिखाई दिए जिसमें अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राॅय मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन भी विपुल शाह किया। इस फिल्म को भी आलोचकों से अच्छा रेस्पांस नहीं मिला और फिल्म कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई। इसके बाद वे संजय लीला भंसाली की ड्रामा फिल्म गुजारिश में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राॅय के साथ पर्दे पर नजर आए। फिल्म कोई अच्छा कारोबार तो नहीं कर पाई लेकिन आलोचकों की तरफ से इसे अच्छा रेस्पांस मिला। 

आशिकी2 बनी करियर का टर्निंग प्वाइंट-
आशिकी2 से पापुलैरिटी के चरम पर पहुंच गए। यह फिल्म उनके लिए ब्रेकथ्रू का काम की और उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। मोहित सूरी की इस फिल्म में वे लीड रोल में थे जिसमें उनकी हीरोइन श्रद्धा कपूर थीं। यह महेेश भट्ट की आशिकी का ही सीक्वेल थी। दोनों फिल्मों के प्लाट और किरदार तो अलग थे लेकिन दोनों फिल्मों की शैली और थीम लगभग एक ही थी। आलोचकों से फिल्म अच्छा रेस्पांस मिला और कपूर के शराब से झूझते गायक की परफाॅर्मेंस को सराहा गया। उनकी अपने को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ आॅन-स्क्रीन केमेस्ट्री को भी काफी तारीफ मिली। फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और और 2013 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। 
 
उनका अगला रोल अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में था जिसमें उनके साथ रनबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलीन जैसे सितारे थे। आदित्य की परफाॅर्मेंस को पाॅजिटिव रेस्पांस मिला और फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता के लिए नामांकित भी किया गया। आलोचकों से फिल्म को मिला-जुला रेस्पांस मिला और फिल्म 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में चैथे स्थान पर रही। 

2014 में वे हबीब फैसल की दावत-ए-इश्क में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दिए। 

प्रसिद्ध फिल्में-
लंदन ड्रीम्स, एक्शन रीप्ले, गुजारिश, आशिकी2, ये जवानी है दीवानी, दावत-ए-इश्क, मलंग आदि। 

आने वाली फिल्में-
इनकी आने वाली फिल्म ओम द बैटल वीथिन है जिसमें वे संजना सांघी के साथ नज़र आयेंगे। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+