आदित्य नारयण एक भारतीय पार्श्व गायक,टेलेविज़न होस्ट और संगीतकार हैं।
पृष्ठभूमि
आदित्य का जन्म 6 अगस्त 1987 को वाराणसी उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक उदित नारायण हैं। उनकी माँ का नाम दीपा नारायण है। उनका पूरा परिवार संगीत से तालुकात रखता है। उनके दादा हरी कृष्ण झा और दादी भुवनेश्वरी झा भी अपने जमाने में गातीं थीं।
पढ़ाई
आदित्य नारयण ने अपनी शुरूआती पढ़ाई उत्पल सांघवी स्कूल से संपन्न की है। उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की मानक डिग्री प्राप्त की है।
सिंगिंग करियर
आदित्य ने अपने पार्श्व गायन करियर की शुरुआत साल 1992 में नेपाली फिल्म मोहिनी से की थी। उसके बाद उन्होंने साल 1995 में स्वर कोकिला आशा भोसलें के साथ कैमियो किया था। आदित्य ने करीबन 16 भाषाओं में कई गानों में अपनी आवाज दी है।
एक्टिंग करियर
आदित्य ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की शुरुआत निर्देशक सुभाष घई की फिल्म प्रदेश से किया था। इस फिल्म में शाहरुख़ खान और महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद आदित्य फिल्म जब प्यार किसी से होता हैं में नजर आये। इस फिल्म में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में थे। आदित्य ने इस फिल्म में सलमान के बेटे की भूमिका अदा की थी। जिसे आलोचकों द्वारा सराहा गया था।
उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट गायक के तौर करीबन 100 गानें गाए जिसके लिए बेस्ट चाइल्ड सिंगर के अवार्ड से भी नवाजा गया। उन्हें बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की फिल्म शापित से की थी। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म में गायकी के हुनर का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने इस फिल्म के टाइटल ट्रैक सिंग में अपनी आवाज दी थी।
टीवी करियर
अभिनय और गायकी के अलावा आदित्य एक बेहद अच्छे टीवी प्रस्तोता भी हैं। वह अब तक सिंगिंग बेस्ड टीवी रियलिटी शोज़ को होस्ट कर चुकें हैं। जिनमे सारेगामापा लील चैंप और सोनी का एक्स फैक्टर शो शामिल हैं।
बिग बॅास
खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन के बाद आदित्य नारायण इस बार बिग बॅास के लिए कॅान्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। आदित्य को सलमान बचपन से जानते हैं। ऐसे में दोनों का रिश्ता शो पर देखना दिलचस्प होगा।