आदित्य मेनन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जानें जाते हैं। इन्होने साल 2003 में आयी तमिल फिल्म अंजनेया से अभिनय दुनिया में अपना डेब्यू किया था।
जन्म और शिक्षा
आदित्य मेनन का जन्म मुंबई में, केरल के पालघाट के एक मलयाली परिवार में हुआ था। उनका परिवार दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आ गया और उन्होंने 18 साल की उम्र तक अपना बचपन दुबई में बिताया। आदित्य ने अपनी स्कूली शिक्षा अवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल दुबई से पूरी की और फिर वह वापस भारत वापस लौट आएं। उन्होंने बैंगलोर में एम. एस. रमैया प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।