X
अदा शर्मा
Actress/Actor

अदा शर्मा जीवनी

अदा शर्मा एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री है। वह मुख्यतः हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आती हैं।  

पृष्ठभूमि 
अदा शर्मा का जन्म तमिल ब्राह्मण परिवार में 11 मई 1989 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम एसएल शर्मा है जोकि मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उनकी माँ एक पारंगत क्लासिकल डांसर हैं। 

पढ़ाई 
अदा शर्मा शुरुआती पढ़ाई कान्वेंट हाई स्कूल पाली हिल बांद्रा से की है। वह अपने स्कूली दिन से अभिनेत्री बनने की इच्छा रखतीं थी। वह क्लास्किल डांस कथक में पारंगत हैं। उन्होंने कथक की शिक्षा नटराज गोपी डांस अकेडमी से ग्रहण की है। वह सालसा, बेले डांस में भी पूर्ण रूप से पारंगत हैं। 

करियर 
अदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 से की थी। इस फिल्म में आलोचकों ने उनकी भूमिका को मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार किया था। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म के फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा का नामंकन भी मिला था। हॉरर फिल्म करने के बाद वह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म हम हैं राही कार के में नजर आयीं। यह फिल्म बुरी तरह असफल साबित हुई।उसके बाद वह फिल्म हसी तो फंसी में नजर आयीं। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और परनीति चोपड़ा नजर आये थे।  हालंकि यह फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खीचनें में कुछ खास सफल नहीं रहीं थी। हिंदी सिनेमा में सफलता ना मिलने के बाद उन्होंने अपना रुख तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की ओर कर लिया।    
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+