X
अभिषेक चौबे
Director/Producer

अभिषेक चौबे जीवनी

अभिषेक चौबे एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म इश्किया के निर्देशन के लिए जाने जातें हैं।  

पृष्ठभूमि: 
      अभिषेक चौबे का जन्म 30 मार्च 1977 को फ़ैजाबाद उत्तर-प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम आनंद मोहन चौबे और माँ का नाम शीला चौबे है। 

पढ़ाई:  
      अभिषेक चौबे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल रांची से की है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन का कोर्स ज़ेवियर इंस्‍टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन से पूरी की है। 

करियर: 
         अभिषेक चौबे ने अपने करियर की शुरुआत विशाल भरद्वाज के साथ बतौर एसोसिएट डायरेक्टर, सह-लेखक फिल्म मकड़ी की थी। उसके बाद उन्होंने निर्देशक विशाल की ओमकारा, कमीने जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया। 

साल 2010 में उन्होंने उन्होंने विशाल भरद्वाज के साथ मिलकर फिल्म इश्किया निर्देशित की। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विद्या बालन और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापर किया था। दर्शकों और आलोचकों से भी इस फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थी। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिषेक ने इसका सीक्वल निर्देशित किया।  

फिल्म के सीक्वल डेढ़ इश्किया में माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म ने भी पहली फिल्म की तरह आलोचकों की खूब तारीफ बटोरी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। हाल ही में आई फिल्‍म सोन-चिडिया को भी अभिषेक ने निर्देशित किया है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+