अभिशेक बजाज
Born on 24 Oct 1985 (Age 38) New Delhi
अभिशेक बजाज जीवनी
अभिषेक बजाज एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में अपनी एक्टिंग के लिए जानें जाते हैं। अभिषेक साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और साल 2021 में आयी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में सैंडी के रोल में दिखाई दिए थे।
जन्म और पढाई
अभिषेक बजाज का जन्म, 24 अक्टूबर 1985 को हुआ था और उन्होंने नई दिल्ली, भारत में पढ़ाई की।
करियर
अभिषेक ने सबसे पहले एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में सोनी टीवी के परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी में एक ब्रेक मिला और सब टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक दिल दे के देखो में राहुल की भूमिका निभाने के लिए वह जानें गए। उन्होंने एक ननंद की खुशी की चाह में मेरी भाभी (स्टार प्लस), बिट्टी बिजनेस वाली, दिल दे के देखो, सिलसिला प्यार का, संतोषी मां, जिंदगी के चौराहे जैसे कई टेलीविजन शो में भी काम किया है।
फ़िल्मी करियर
बॉलीवुड में करण जौहर की साल 2019 में आयी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया, जहाँ उन्होंने अभिषेक शर्मा का किरदार निभाया था। उन्होंने बॉयज विद टॉयज नाम की एक कॉमेडी वेब सीरीज भी की हुई है।