X
अभिजीत सावंत
Actor/Singer

अभिजीत सावंत जीवनी

अभिजीत सावंत एक भारतीय फिल्म पार्श्व गायक,टेलीविजन अभिनेता हैं। वह छोटे पर्दे के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 1 के विजेता हैं। साथ ही वह क्लिनिक आल क्लियर-जो जीता वही सुपरस्टार के पहले रनर अप भी रह चुके हैं।

प्रष्ठभूमि
अभिजित सावंत का जन्म 7 अक्टूबर 1981 को मुंबई में हुआ था।

शादी
अभिजित सावंत की शादी शिल्पा सावंत से हुई है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो में नच बलिये सीजन 4 में हिस्सा लिया था। लेकिन वह शो के फिनाले से पहले ही शो से बाहर हो गये थे।

करियर
अभिजित सावंत ने अपने गायकी के करियर की शुरुआत सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 1 के विजेता के रूप में की थी। उसके बाद उन्होंने अपना एल्बम 'आपका अभिजित सावंत'7 अप्रैल 2005 को लांच किया। इसी साल उन्होंने हिमेश रश्मियाँ की फिल्म आशिक बनाया आपने के गाने 'मरजावा मिटजांवां'से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।

इसके बाद अभिजित इंडोनेशिया जकरता में हुए असिओं आइडल में हिस्सा लिया हालंकि अभिजित को इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान से ही संतोष कर पड़ा था। उन्होंने अपना दूसरा एल्बम 'जूनून अभिजित सावंत' 10 जुलाई 2007 को रिलीज किया था। उस दौरान इस एल्बम के सारे गानें सुपरहिट साबित हुए थे।

वर्ष 2008 में अभिजित स्टार प्लस के रियलिटी शो जो जीता वही सुपरस्टार के पहले रनरअप भी रह चुके हैं। अभिजित ने एंकर हुसैन के साथ मिलकर इंडियन आइडल 5 में बतौर प्रस्तोता भी नजर आ चुके हैं।

एक्टिंग करियर
सावंत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में की थी। इसके बाद वह फराह खान निर्देशित फिल्म तीसमार खान में भी नजर आये थे।इसके अलावा वह कई कमर्शियल ऐड में भी नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+