X
अभय देयोल
Actor/Producer

अभय देयोल जीवनी

अभय देओल एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम किया है। इन्हे फिल्म देव-डी से सबसे ज्यादा उपलप्ब्धि प्राप्त हुई, जिसके बाद अभय को बड़ी- बड़ी फिल्मों में देखा गया, जैसे, ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा, रांझणा, हैप्पी भाग जाएगी आदि। 

पृष्ठभूमि
अभय देयोल (पंजाबी: ਅਭੇ ਦੇਓਲ) का जन्म 15 मार्च 1976 में मुंबई में हुआ था।  अभय निर्माता और निर्देशक अजीत सिंह देओल के पुत्र हैं। इनकी माता का नाम उषा देओल है। उनके चाचा प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र हैं और अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और अभिनेत्री ईशा देओल उनके चचेरे भाई-बहन हैं।
 
फ़िल्मी परिवार से होने कारण अभय भी अपने चाचा और कजिन भाईयोँ की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते थे।  उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, मेरी फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा बचपन से थी लेकिन मै उससे पहले एक्टिंग से जुडी हर बारीकी को पूरी तरह सीखना चाहता था।  

शादी 
अभय देओल की शादी अभिनेत्री प्रीती देसाई से हुई है। 


करियर 
अभय ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म सोच ना था से की थी।  उसके बाद वह आहिस्ता-आहिस्ता और मल्टी स्टारर फिल्म हनीमूंस ट्रेवल्स लिमिटेड में नज़र आये।  उनकी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। अभय को पहचान उनकी फिल्म ओये लकी लकी ओये मिली। इस फिल्म में उनके किरदार को आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया। 

अभय के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म देव डी। इस फिल्म ने उनके अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाई। अभय अभिनय के अलावा निर्माता भी है। इस के बाद वह मल्टीस्टारर फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा में फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन संग नज़र आये। जिसने बॉलीवुड के बोज़ ऑफिस पर कमाई के नए आयाम स्थापित कर दिए।  साल 2013 में आई फिल्म रांझणा में अभय देओल की उम्दा अदाकारी देख दर्शक समेत आलोचक भी हतप्रभ रह गए , 

प्रसिद्ध फ़िल्में
आइशा, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा ,देवडी ,हनीमूंस ट्रेवल्स लिमिटेड ,आहिस्ता-आहिस्ता,सोच ना था, रांझणा, हैप्पी भाग जाएगी। 

आने वाली फ़िल्में 
वन बाय टू, रॉक द शादी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+