X
आनंद एल रॉय
Director/Producer

आनंद एल रॉय जीवनी

आनंद एल राय एक भारतीय फिल्म निर्देशक एवंं प्रोड्यूसर हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।  

पृष्ठभूमि 
आनंद एल राय का जन्म 28 जून 1971 को हुआ था। उनका पूरा बचपन दिल्ली में बीता हैं। उनका परिवार भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद देहरादून में शिफ्ट हो गया था। 

पढ़ाई 
आनंद एल राय ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली से सम्पन्न की है। वह कम्प्यूटर इंजिनीयरिंग में स्नातक हैं।  

करियर 
राय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर इंजीनियर की थी। लेकिन उनका जॉब में मन नहीं लगा और मुंबई आ गए। यहाँ आकर उन्होंने अपने टीवी निर्देशक भाई रवि को उसके शोज़ में असिस्ट करना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्होंने अपने कुछ शो निर्देशित किये। उसके बाद उन्होंने जिमी शेरगिल को लेकर स्ट्रेंजर ऑन अ ट्रैन निर्देशित की, जो दर्शकों को खास रिझा नहीं सकी।  

लेकिन उन्होंने तमिल सुपरस्टार धनुस और बॉलीवड फैशनिस्टा सोनम कपूर को लेकर फिल्म रांझणा का निर्देशित की। इस फिल्म की पृष्ठभूमि यूपी के बनारस पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस किया था। दर्शकों ने तमिल सुपरस्टार धनुष को तहे दिल से स्‍वीकार किया ओर आलोचकों ने उनके अभिनय की भी बेहद तारीफ की। इसके बाद उन्होंने कंगना रनाउत और माधवन को लेकर तनु वेड्स मनु निर्देशित की। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। वह सिनेमाघरों में तनु वेड्स मनु का सीक्वल भी लेकर आये। दोनों ही फिल्मे दर्शकों और आलोचकों के बेहद पसंद आई। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+