BOX OFFICE: 'वेलकम बैक' का धमाल, अक्षय कुमार की 'बेबी' हुई पीछे!
[बॉक्स ऑफिस] शायद 'वेलकम बैक' बनाने वालों ने भी नहीं सोचा होगा कि फिल्म को इतनी जबरदस्त सफलता मिल जाएगी। जी हां, फिल्म अब एक या दो दिनों में ही 100 करोड़ कल्ब में शामिल होने वाली है।
बता दें, फिल्म ने अब तक 98.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही 'वेलकम बैक' ने अक्षय कुमार की फिल्म बेबी को बॉक्स ऑफिस रेस में पीछे कर दिया है।
फर्स्ट डे कलेक्शन से लेकर अब तक 'वेलकम बैक' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें, इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसके साथ यह बन गई पहले हफ्ते में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म। वहीं, अब यह 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
यहां देखिए वेलकम बैक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-
More from Filmibeat
welcome back john abraham nana patekar anil kapoor shruti hassan श्रुति हासन वेलकम बैक जॉन अब्राहम नाना पाटेकर अनिल कपूर box office


Click it and Unblock the Notifications















