400 करोड़ पार WAR- बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन, टाइगर श्राफ का वर्ल्डवाइड धमाका
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ स्टारर एक्शन फिल्म वॉर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवरसीज में फिल्म ने 79.5 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। वॉर बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है और बैक टू बैक रिकॉर्ड कायम कर रही है। भारत में यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है।
रिलीज के दूसरे सोमवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन हो चुका है- 276.40 करोड़। वहीं, ओवरसीज में फिल्म यूएस और खाड़ी देशों में अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन हो चुका है- 411.50 करोड़ (gross)..

भारत के दो बड़े एक्शन स्टार्स के साथ यशराज बैनर की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म कही जा रही है। 53.35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी साबित हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कमाई का सिलसिला कहां जाकर रूकता है। फिलहाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है आमिर खान की दंगल (387 करोड़)।
शाहिद कपूर की अगली फिल्म फाइनल- 'जर्सी' रीमेक में आएंगे नजर- रिलीज डेट भी फाइनल


Click it and Unblock the Notifications