शाहिद कपूर की अगली फिल्म फाइनल- 'जर्सी' रीमेक में आएंगे नजर- रिलीज डेट भी फाइनल
कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की अगली फिल्म भी फाइनल हो चुकी है। तेलुगु फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। इसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्नानुरी ही डायरेक्ट करेंगे। जबकि अल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू इसके प्रोड्यूसर होंगे। फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होने वाली है।
तेलुगु में रिलीज यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर में सुपरहिट रही थी। फिल्म की कहानी एक असफल क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 36 साल की उम्र में अपने करियर को दूसरा मौका देने का फैसला लेता है। बावजूद इसके कि सभी लोगों को उसकी काबिलियत पर संदेह रहता है। साउथ के सुपरस्टार Nani ने इसमें मुख्य किरदार निभाया था। वहीं, हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर क्रिकेट खिलाड़ी के किरदार में दिखेंगे।
लिहाजा, अब ये बैक टू बैक शाहिद की दूसरी हिंदी रीमेक फिल्म होगी। कोई शक नहीं कि कबीर सिंह के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ चुकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि.. 2019 के बाद.. क्या शाहिद 2020 भी अपने नाम कर पाएंगे?


Click it and Unblock the Notifications