BOX OFFICE: 2020 की दूसरी बड़ी ओपनर बनी वरुण- श्रद्धा की 'स्ट्रीट डांसर 3डी', जानें कलेक्शन
वरुण धवन- श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह डांस फिल्म काफी सुर्खियों में थी। लेकिन कमजोर कंटेंट की वजह से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कोरियोग्राफी के मामले में फिल्म जबरदस्त है, कहानी के मामले में औसत से भी नीचे है। हालांकि पहले वीकेंड तक फिल्म को वरुण- श्रद्धा की फैन फॉलोइंग का फायदा मिलेगा। स्ट्रीट डांसर ने शुक्रवार को बढ़िया ओपनिंग दी है। फिल्म ने 10.26 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं, वीकेंड की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी जबरदस्त है।

बता दें, स्ट्रीट डांसर 3डी भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज की गई है, वहीं ओवरसीज में फिल्म को 710 स्क्रीन मिली है। जाहिर है इतनी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने का फिल्म को फायदा मिलेगा। स्ट्रीट डांसर के साथ ही रिलीज कंगना रनौत की पंगा वर्ल्डवाइड 1900 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म तारीफ पर तारीफ बटोर रही है।
यहां जानें वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-
स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म रिव्यू- वादा था जबरदस्त डांस का, वो इस फिल्म ने पूरा किया


Click it and Unblock the Notifications











