स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म रिव्यू- वादा था जबरदस्त डांस का, वो इस फिल्म ने पूरा किया
/5
निर्देशक- रेमो डिसूजा
कलाकार- वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभुदेवा, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ, धर्मेश
जैसे ही प्रभुदेवा डांस फ्लोर पर आकर "मुकाबला" पर डांस करना शुरु करते हैं, आप उनकी स्टाइल और कोरियोग्राफी में खो जाते हैं। 1994 में आया यह गाना आज भी उतना ही उत्साहित करता है। कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म का बेस्ट पार्ट है।
कोई दो राय नहीं कि इस स्तर की डांस कोरियोग्राफी किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखी गई होगी। लेकिन इसके अलावा, कहानी से लेकर अभिनय तक, फिल्म हर पक्ष में कमज़ोर है। कहानी में गाने और डांस मुकाबले के साथ साथ इतने मुद्दे, इतने ट्विस्ट देने की कोशिश की गई है कि एक समय के बाद यह बेहद उबाऊ हो जाता है। गंभीर सामाजिक मुद्दों के साथ डांस ट्रैक बिल्कुल मेल नहीं खाता और दो अलग- अलग फिल्मों की तरह लगता है।


Click it and Unblock the Notifications











