Ulajh VS AMKDT BO Day 3: बॉक्स ऑफिस पर पस्त पड़ी जाह्नवी कपूर की 'उलझ', दो कदम आगे निकली अजय देवगन की फिल्म

Ulajh VS AMKDT BO Day 3

Ulajh VS AMKDT BO Day 3: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'औरों में कहां दम था'(Auron Mein Kahan Dum Tha) और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ 2' (Ulajh) दोनों ही एक ही दिन रिलीज हुई हैं। इस क्लैश की वजह से ना तो जाह्नवी कपूर 'उलझ' कमाई कर पा रही है और ना ही अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर फैला पा रही है।

बता दें कि दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में काफी पीछे हैं, लेकिन बता दें कि अजय देवगन की फिल्म फिर भी उलझ से दो कदम आगे चल रही है। चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना किया है कलेक्शन।

उलझ ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने जहां पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड पर मात्र 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से अभी तक फिल्म ने सिर्फ 4.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अजय और तब्बू की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं Sacnilk.Com के मुताबिक वीकेंड पर फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। वहीं फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

साल की तीसरी रिलीज है यह फिल्म
आपको बता दें कि अजय देवगन की यह इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी शैतान और मैदान रिलीज हो चुकी थीं। शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था, लेकिन मैदान बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही थी। अब देखना यह होगा कि अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X