Ulajh VS AMKDT BO Day 2: 'औरों में कहां दम था' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 'उलझ' को छोड़ा कोसों पीछे

Ulajh VS AMKDT BO Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ 2' (Ulajh) 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिल रही है। फिल्म का प्रमोशन भी अच्छा हुआ था, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ना चलने की वजह यह भी हो सकती है कि उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी बॉलीवुड के नामी सितारे अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था'(Auron Mein Kahan Dum Tha) हालांकि फिल्म का प्रमोशन भी नहीं हुआ था, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उलझ से आगे निकलती नजर आ रही है। चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।
दूसरे दिन उलझ ने इतनी की कमाई
जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं Sacnilk.Com के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।
औरों में कहां दम था ने दिखाया दम
वहीं अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था की बात करें तो फिल्म ने जहां पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं Sacnilk.Com के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। टोटल कमाई की बात करें तो अभी तक फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर के मुताबिक उलझ की कमाई वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करती है। वहीं लगता है कि औरों में कहां दम था की कमाई भी वर्ड ऑफ माउथ के जरिए ही हो पाएगी। बता दें कि दोनों ही फिल्मों के पास कलेक्शन करने का समय कम है क्योंकि इस महीने में कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बता दें कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'घुसपैठिया', 'खेल-खेल में', 'स्त्री 2', 'वेदा' जैसी कई बड़ी और नामी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस बार 15 अगस्त के मौके पर महा क्लैश देखने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











