BOX OFFICE: ना शाहिद, ना अक्षय.. शाहरूख के लिए सलमान ही आएंगे!
शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें 'उड़ता पंजाब' की ओपनिंग धमाकेदार रही है।
फिल्म ने पहले दिन 10.05 करोड़ की कमाई की है। और इसी के साथ यह फिल्म ओपनिंग डे पर इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर शामिल हो गई है।
BOX OFFICE: शाहरूख खान.. 2100 करोड़ का कलेक्शन.. अब कहें- KING कौन है!
खैर, ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म अभी तक शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' है। फिल्म ने 19.20 करोड़ कमाया था। कोई शक नहीं कि शाहरूख का यह रिकॉर्ड अब सुल्तान सलमान खान की तोड़ पाएंगे।
सुल्तान 6 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बनाएगी। फिलहाल, उड़ता पंजाब रिलीज के साथ धमाका कर रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications
















