BOX OFFICE: पहले ही दिन उड़ता पंजाब ने सबको डसा!
उड़ता पंजाब के साथ जो भी हुआ वो किसी भी फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा बुरा होता है। पहले 89 कट, फिर सेंसर से बैन, फिर पंजाब में पॉलिटिक्स और रिलीज़ से 2 दिन पहले ही लीक।
लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म ने अपनी ताकत दिखा दी और पहले ही दिन फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की है। और ये कलेक्शन शनिवार और रविवार को बेहतरीन ढंग से बढ़ने की उम्मीद है।
[1st Day 1st Show का हाल - उड़ता पंजाब]
गौरतलब है कि फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप सेंसर बोर्ड से फिल्म की रिलीज़ और सर्टिफिकेट के लिए लड़ रहे थे। फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 96 कट मांगे थे जिसके बाद बॉलीवुड भड़क गया था कि इसके बाद फिल्म में बचेगा क्या।
वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिल्म को एक कट के साथ रिलीज़ करने की परमिशन मिली थी, लेकिन सर्टिफिकेट मिलने से पहले ही पूरी फिल्म लीक हो चुकी थी!
[रिलीज़ से 2 दिन पहले लीक हो गई उड़ता पंजाब!]
बाद में अनुराग कश्यप ने सबसे अनुरोध किया था कि शनिवार तक रूक जाएं फिर जहां फिल्म देखनी है, जैसे देखनी है देख लें।
जानिए पहले दिन का बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications
















