BOX OFFICE: 4 दिन और.. फिर थम जाएगा 'प्रेम रतन धन पायो' का सफर..क्योंकि..
[बॉक्स ऑफिस] क्योंकि.. आ रहा है 'तमाशा'.. जी हां, भले ही इस फिल्म से किसी 'खान' का नाम नहीं जुड़ा हो। लेकिन इम्तियाज अली की फिल्मों का एक खास दर्शक वर्ग को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर उस फिल्म में यदि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की सुपरहिट जोड़ी हो.. तो फिर किसी बॉलीवुड प्रेमी को और क्या चाहिए!
नवंबर महीने को देंखे तो सिर्फ दो ही फिल्मों का हमें इंतजार था.. पहली प्रेम रतन धन पायो और दूसरी तमाशा। अब सलमान खान की प्रेम रतन धन तो रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही है और उम्मीद की जा रही है कि 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर ले जाएगी।
REASONS: 'ये जवानी है दिवानी' से बिल्कुल अलग है 'तमाशा'!
बहरहाल, बता दें, प्रेम रतन धन पायो के लिए 14 दिनों का सफर बिल्कुल साफ था, कोई भी बड़ी फिल्म इस बीच रिलीज नहीं हुई। जिससे उम्मीद की गई थी कि फिल्म 300 करोड़ पार जाएगी। लेकिन अफसोस.. फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिर गया।
खैर.. प्रेम रतन धन पायो का सफर अब भले ही धीरे धीरे आगे बढ़ रहा हो.. लेकिन कोई शक नहीं कि 27 नवंबर तक यह सफर थम जाएगा। क्योंकि प्रेम रतन धन पायो से बोर हो चुके दर्शकों के सामने 'तमाशा' आ जाएगा।
यहां जानिए 'तमाशा' कैसे रोकेगी प्रेम रतन धन पायो का रास्ता-


Click it and Unblock the Notifications




