BOX OFFICE पर 'तमाशा' की शानदार दौड़.. जल्द कमाएगी मुनाफा!
[बॉक्स ऑफिस] इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को काफी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीरे धीरे अपनी पकड़ बना रही है और 4 दिनों का कलेक्शन यह साबित कर चुका है।
इम्तियाज अली की हर फिल्म की तरह यह फिल्म भी एक खास दर्शक वर्ग को बेहद पसंद आ रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.87 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म साल 2015 की दसवीं सबसे बड़ी ओपनर बनी है। यहां आप देख सकते हैं इस साल की फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन..
पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई। दूसरे दिन 'तमाशा' ने 13.17 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 14.82 करोड़। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत में कलेक्शन में गिरावट तो आनी ही थी। लेकिन फिर भी उम्मीद के मुताबिक फिल्म की कमाई जारी है।
फिल्म ने अब तक 43.30 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस हफ्ते भी अपना जलवा कायम रखेगी। बहरहाल, यदि फिल्म की Word of mouth अच्छी रही तो फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है। क्योंकि फिलहाल हेट स्टोरी 3 को छोड़कर 18 दिसंबर से पहले कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही।
यहां देखते हैं 'तमाशा' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















