BOX Office: सनी लियोन की 'एक पहेली लीला', हिट होगी या फ्लॉप!
[बॉक्स ऑफिस] कल यानि की शुक्रवार को सनी लियोन की फिल्म 'एक पहेली लीला' रिलीज होने वाली है। काफी हाइप और प्रमोशन के बाद आखिरकार फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की उम्मीद की जा रही है। इस साल यह सनी लियोन की पहली फिल्म है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बॉबी खान के निर्देशन में बनी 'एक पहेली लीला' में सनी लियोन के साथ जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और राहुल देव मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी बॉक्स' ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जबकि फिल्म से काफी उम्मीद की गई थी। बहरहाल, हो सकता है कि इसी वजह से अब दर्शक एक पहेली लीला देखने सिनेमाघरों तक आएं। क्योंकि इस शुक्रवार कोई भी बड़ी बजट की फिल्म नहीं रिलीज होने वाली है।
BOX Office: साल की पहली तिमाही, जानें कौन हुआ पास..कौन FAIL
'एक पहेली लीला' की बॉक्स ऑफिस शुरूआत अच्छी हो सकती है क्योंकि कल सिर्फ एक और फिल्म 'धर्म संकट में' रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर दर्शक बिल्कुल भी उत्साहित नहीं है। लिहाजा, यहां सनी लियोन की लीला अपना कमाल दिखा सकती है।
याद दिला दें, सनी लियोन की पिछली फिल्म रागिनी एमएमएस-2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी। जिसके सिर्फ पहले दिन की कमाई थी 8.43 करोड़। लिहाजा, फिल्म व्यापार विश्लेषकों के अनुसार, 'एक पहेली लीला' के पहले दिन की कमाई कम से कम 4-5 करोड़ तक हो सकती है।
बॉलीवुड को इस साल होगा 500 करोड़ का नुकसान!
बहरहाल, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी ने भले ही लीला के लिए रास्ता आसान बना दिया हो। लेकिन हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। लिहाजा, हो सकता है कि सनी लियोन की फिल्म को इस हॉलीवुड फिल्म की वजह से घाटा उठाना पड़े।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


