BOX OFFICE: 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ आठवीं हिट देंगे आयुष्मान खुराना, देंखे रिपोर्ट!
आयुष्मान खुराना अब हिट फिल्मों का पर्याय बन चुके हैं। 2019 में आयुष्मान की तीन फिल्में आईं- आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला.. और तीनों ही फिल्मों को तगड़ा रिस्पॉस मिला है। आर्टिकल 15 के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाज़ा गया। बैक टू बैक 7 हिट फिल्में देने के बाद, अब एक्टर अपनी अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ तैयार हैं। फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है और अपने विषय को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। माना जा रहा है कि यह आयुष्मान खुराना की आठवीं हिट फिल्म साबित होने वाली है।

कोई दो राय नहीं कि आयुष्मान आज के जेनरेशन सबसे दमदार एक्टर्स में शामिल हैं। आयुष्मान की आने वाली फिल्म गुलाबो सिताबो भी काफी अलग विषय पर बनी है। फिल्म में आयुष्मान के साथ अमिताभ बच्चन दिखेंगे। उम्मीद है इस फिल्म से इनकी सफलता की गति और तेज़ होने वाली है।
यहां जानें आयुष्मान खुराना की फिल्मों का हिसाब किताब-
इस धमाकेदार थ्रिलर- कॉमेडी रीमेक में नजर आएंगी तापसी पन्नू, रिलीज डेट के साथ घोषणा!


Click it and Unblock the Notifications