इस धमाकेदार थ्रिलर- कॉमेडी रीमेक में नजर आएंगी तापसी पन्नू, रिलीज डेट के साथ घोषणा!
हाल ही में फिल्म सांड की आंख के लिए बेस्ट अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू जर्मन फिल्म Run Lola Run के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी, जिसका नाम है- लूप लपेटा। फिल्म में तापसी के साथ होंगे दमदार एक्टर ताहिर राज भसिन। फिल्म का निर्देशन आकाश भाटिया करने वाले हैं। सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली यह कॉमेडी थ्रिलर 29 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।
खास बात है कि इसके साथ तापसी पन्नू की 6 फिल्में लाइन में हैं। इनमें से कुछ फिल्में 2020 में रिलीज होने वाली हैं, जबकि कुछ 2021 की डेट्स लॉक कर चुकी है। कोई शक नहीं कि तापसी बैक टू बैक शानदार फिल्मों के साथ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

जर्मन फिल्म 'Run Lola Run' की बात करें तो 1998 में आई यह थ्रिलर फिल्म काफी पॉपुलर रही थी। इस फिल्म का निर्देशन Tom Tykwer ने किया था.. और Franka Potente, Moritz Bleibtreu, Herbert Knaup, Nina Petri जैसे सितारे लीड रोल में थे। इस फिल्म को ऑस्कर्स में भी नॉमिनेट किया गया था।
बहरहाल, यहां जानें तापसी पन्नू की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











