BOX OFFICE: 'दिलवाले' हुई ब्लॉकबस्टर.. रिलीज से पहले ही 100 करोड़ कल्ब में एंट्री!
[बॉक्स ऑफिस] रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। शाहरूख खान की इस फिल्म का इंतजार सभी को बेसब्री से है.. दर्शक, फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री। हो भी क्यों न, आखिर इस साल शाहरूख खान की पहली और आखिरी फिल्म है 'दिलवाले' और वह भी काजोल के साथ।
बॉक्स ऑफिस के बादशाह माने जाने वाले शाहरूख की यह फिल्म भी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार है। बता दें, ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अब तक शाहरूख की 'हैप्पी न्यू ईयर' के पास है और दूर दूर तक कोई इसे छू नहीं पाया है।
बहरहाल, 'दिलवाले' रिलीज होने के बाद जो कमाई करेगी, वह तो करेगी ही। लेकिन बता दें, फिल्म रिलीज से पहले ही दिलवाले से शाहरूख खान को 150 करोड़ का मुनाफा होने वाला है।
यहां जानिए रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर हो गई 'दिलवाले'-


Click it and Unblock the Notifications



