BOX OFFICE: टॉप 3 में आ गई 'सुल्तान'.. छा गए हैं सलमान ही सलमान!

By Neeti

सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो करार हो ही चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ सलमान खान ने कई फिल्मों को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि सलमान इस सफलता से बहुत खुश होंगे।

Salman Khan

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान ने अब तक 289.05 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जबकि ओवरजीस में फिल्म ने 151.95 करोड़ की कमाई की है। कुला मिलाकर देखा जाए तो, वर्ल्डवाइड 'सुल्तान' ने अब तक 550.09 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, सुल्तान हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म हो गई है।

OUCH.. इस फिल्म को हो गया 100 करोड़ का नुकसान.. लेकिन क्यों!

जी हां, सलमान खान की सुल्तान ने आमिर खान की फिल्म धूम 3 को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। साथ ही अब तक फिल्म 221.11 प्रतिशत मुनाफा कमा चुकी है। 2016 में रिलीज अब तक की प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों को देखा जाए तो सुल्तान यहां दूसरे नंबर पर आता है।

यहां देंखे वर्ल्डवाइ़ड सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-

पीके- 792 करोड़

बजरंगी भाईजान- 626 करोड़

सुल्तान- 550.09 करोड़

धूम 3- 542 करोड़

चेन्नई एक्सप्रेस- 422 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X