..................... दबंग 3 का वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Dabangg 3 weekend box office | Dabangg 3 Day 3 box office collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: सलमान खान की 'दबंग 3' का वीकेंड कलेक्शन- 100 करोड़ से दूरी बरकरार

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में तीन दिन गुज़ार चुकी है और साफ जाहिर है कि फिल्म की कमाई पर देश भर में हो रहे नागरिकता कानून के विरोध प्रर्दशन का प्रभाव पड़ा है। वहीं, फिल्म को आम पब्लिक से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अपने पहले वीकेंड तक फिल्म 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। उम्मीद है कि क्रिसमस तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 24.50 करोड़ की ओपनिंग दी थी, उसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी गति कायम रखी।

बता दें, 'दबंग 3' 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 15वीं फिल्म होने वाली है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। साल 2010 में रिलीज दबंग के बाद सलमान की रिलीज सभी फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। यह रिकॉर्ड शायद ही कोई एक्टर तोड़ पाए।

Dabangg 3

बहरहाल, 100 करोड़ के बजट पर बनी दबंग 3 का रास्ता आसान नहीं नजर आ रहा। सोमवार से फिल्म की कमाई कितनी नीचे गिरती है, यह फिल्म की असली परीक्षा होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले हफ्ते तक फिल्म 120-130 करोड़ तक पहुंच सकती है।

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

INTERVIEW: "दबंग 3 के बाद इस इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है"- सलमान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X