सलमान खान की 'दबंग 3' का तहलका- BOX OFFICE पर देगी धमाकेदार ओपनिंग?
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर अभिनीत फिल्म दबंग 3 इस शुक्रवार रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है और फिल्म को लेकर माहौल भी काफी तगड़ा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने वाली है। फिल्म 30-32 करोड़ के बीच की ओपनिंग दे सकती है।
वहीं फिल्म को क्रिसमस की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा। फिल्म के पास पहले वीकेंड के बाद भी कमाने के लिए क्रिसमस है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म इसी में बजट से दुगुनी कमाई कर लेगी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है।

20 दिसंबर को दबंग 3 सोलो रिलीज हो रही है। वहीं, अगले ही हफ्ते अक्षय कुमार की गुड न्यूज रिलीज हो जाएगी। ऐसे में फिल्म के पास पूरी तरह कमाने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय है। कोई शक नहीं कि एक हफ्ते में भारत बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा देगी।
यहां जानें दबंग 3 का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-
पैसे देकर अजय देवगन ने कराया कपिल शर्मा से "तानाजी" का प्रमोशन- देंखे वायरल वीडियो


Click it and Unblock the Notifications