पैसे देकर अजय देवगन ने कराया कपिल शर्मा से "तानाजी" का प्रमोशन- देंखे वायरल वीडियो
नहीं, नहीं, यह रिश्वत देने का कोई गंभीर मामला नहीं। बल्कि एक कपिल शर्मा का एक मजेदार वीडियो है। फिल्म की रिलीज से पहले बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे टेलीविजन पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में प्रमोशन के लिए देखे जाते हैं। लेकिन हाल ही में कपिल ने जो वीडियो शेयर किया है, वो काफी मजेदार है। इस वीडियो में आप देंखेगे कि अजय देवगन अपनी फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा को पैसे दे रहे हैं।
कपिल शर्मा इस वीडियो में सबको अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' देखने के लिए कह रहे हैं। जैसे ही कपिल वीडियो खत्म करते हैं, तभी पीछे से अजय देवगन आ जाते हैं और वह उन्हें पैसे देते हैं। कपिल शर्मा भी चुपचाप पैसे अपनी जेब में रख लेते हैं। कपिल और अजय देवगन का यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

बहरहाल, अजय देवगन की फिल्म तानाजी 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान, काजोल और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक हैं ओम राउत.. और प्रोड्यूस कर रही है टी-सीरिज।


Click it and Unblock the Notifications