BOX OFFICE: दो हिट फिल्मों से बच गए अक्षय कुमार.. 'रूस्तम' की धमाकेदार शुरुआत!
टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म 'रूस्तम' रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता स्टारर इस फिल्म को हालांकि समीक्षकों से कुछ खास कमेंट्स सुनने को नहीं मिला। लेकिन पहले दिन दर्शकों ने अक्षय कुमार का साथ नहीं छोड़ा। आखिर अक्षय कुमार इस साल एयरलिफ्ट और हाउसफुल 3 जैसी हिट फिल्में दी हैं।
फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। बता दें, रूस्तम ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग दी है। फिल्म ने शुक्रवार को 14.11 करोड़ के लगभग कमाई की है। यह उम्मीद से ज्यादा है।
[अक्षय कुमार की फीस सुनकर SHOCK में पड़ जाएंगे..]
रूस्तम से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। लेकिन यह संस्पेंस थ्रिलर फिल्म कहीं ना कहीं रोमांच पैदा करने में असफल रही। फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। फिल्म को लेकर दिखते रिस्पॉस को देखकर यह साफ है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ में शायद ही पहुंच पाए।
बहरहाल, यहां जानते हैं रूस्तम का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications















