राधे, सत्यमेव जयते 2 और बेल बॉटम मिलकर तोड़ेगी ये खास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड - रिपोर्ट
साल 2021 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी खास होने वाला है। जहां कोरोना की वजह से 2020 में नुकसान उठाया गया है, वहीं उम्मीद की जा रही है कि इस साल सभी नुकसान की भरपाई हो जाएगी। खासकर मई का महीना काफी खास होने वाला है, जब सलमान खान की राधे, जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 और अक्षय कुमार की बेल बॉटम रिलीज होने वाली है।
कोई शक नहीं कि ये तीनों ही फिल्में काफी बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। ईद पर क्लैश होगी सलमान खान की राधे और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2। हालांकि राधे 13 मई को रिलीज हो रही है और सत्यमेव जयते आ रही है 14 मई को।

वहीं, 28 मई को लॉक किया है अक्षय कुमार ने, जो अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' के साथ आ रहे हैं। ये तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस की उम्मीद भी काफी बढ़ चुकी है।
बता दें, यदि ये तीनों फिल्में कुल मिलाकर 358 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाला 'मई' साबित हो सकता है।
"मैंने संजय लीला भंसाली और फराह खान की फिल्मों के आइटम सांग को रिजेक्ट किया है"- कंगना रनौत


Click it and Unblock the Notifications