BOX OFFICE: प्रभास- श्रद्धा के 'साहो' की बंपर ओपनिंग, यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं फैंस के उत्साह की वजह से फिल्म का ओपनिंग डे काफी जबरदस्त रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने लगभग 80 करोड़ की कमाई की है। वहीं, सिर्फ हिंदी में ही फिल्म ने 22-24 करोड़ की कमाई कर ली है। कोई शक नहीं कि यह जबरदस्त आंकड़ा है। हिंदी में यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनर्स में शामिल हुई है। वहीं, सभी भाषाओं को मिलाकर यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनर रही है।

सुजीत के निर्देशन में बनी साहो 350 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए 600-700 करोड़ की कमाई करनी होगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले वीकेंड तक फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। कोई शक नहीं कि सोमवार से फिल्म को निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव झेलना पड़ेगा। कहानी के मामले में फिल्म बेहद कमज़ोर है।
यहां जानें 2019 में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-
'साहो' फिल्म रिव्यू- बाहुबली प्रभास के सहारे टिकी है एक औसत कहानी


Click it and Unblock the Notifications