'साहो' फिल्म रिव्यू- बाहुबली प्रभास के सहारे टिकी है एक औसत कहानी
/5
कलाकार- प्रभास, श्रद्धा कपूर, जैकी श्राफ, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी
निर्देशक- सुजीत
खलनायक, खलयानक का साम्राज्य, मौत का खेल, चोर- पुलिस की लंबी लेकिन बराबर में चल रही प्रतिद्वंद्विता और इन सबके बीच में हीरो और हीरोइन का रोमांस। सुजीत के निर्दशन में बनी फिल्म साहो कुछ ऐसी ही है।
बाहुबली की अचंभित करने वाली सफलता के बाद प्रभास की 'साहो' से प्रशंसकों ने अपनी अपार उम्मीदें बांधी थीं। फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोर शोर से किया गया। ना सिर्फ भारत की सबसे मंहगी फिल्म बल्कि साहो को भारत की सबसे बड़ी एक्शन इंटरटेनर होने का तमगा भी दिया गया। लेकिन 350 करोड़ की तगड़ी बजट और दमदार स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म अपने रास्ते से डगमगाती दिखती है। ढ़ीली कहानी, अस्पष्ट पटकथा और कमजोर निर्देशन फिल्म को सांस ही नहीं लेने देती।


Click it and Unblock the Notifications











