BOX OFFICE: भोजपुरी बोले या चाईनीज़, Pk की कमाई A1!
[हॉलीवुड समाचार] कुछ भी कहिए, चिढ़ लीजिए, बुरा भला कह लीजिए लेकिन आमिर खान की Pk को आप इग्नोर नहीं कर सकते। pK ने चाईना में अपनी रिलीज़ के दूसरे ही दिन 46 करोड़ की कमाई की है।

आमिर ने साबित कर दिया कि वो भोजपुरी बोलें या चाईनीज़, उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हमेशा A1 रहा है। आमिर की फिल्म पीके हाल ही में चाईना में रिलीज़ हुई और हमारे चाईनीज़ Pk ने वहां के बॉक्स ऑफिस को भी लूट लिया है।
आमिर खान की pK चाईना के कुल 4200 थियेटर में रिलीज़ की गई है और दो ही दिन में इसे चाईना में इंडिया की सबसे हिट फिल्म का दर्जा मिल गया है। इससे पहले राजकुमार हिरानी और आमिर खान स्टारर 3 इडियट्स ने भी चाईना में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
लेटेस्ट कलेक्शन के मुताबिक Pk ने चाईना में दो दिन में 46 करोड़ रूपये की कमाई की है। पीके ने चाईना में करीब 7.26 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसके पहले राजकुमार हिरानी की आमिर खान स्टारर 3 इडियट्स ने भी चाईना में ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया है।
पीके के कलेक्शन से एक बात तो साफ है कि आमिर खान इडियट बनें या एलियन उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हमेशा से ही सुपरहिट रहा है और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के लिए बस कुछ घंटे ही चाहिए होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

