BOX OFFICE: 'पति पत्नी और वो' का जबरदस्त कलेक्शन- कार्तिक आर्यन ने बनाया "हैट्रिक"
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' अपने छठे दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ बनी हुई है। बुधवार की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 4.62 करोड़ की कमाई की है और अब फिल्म को कुल कलेक्शन हो चुका है- 51.61 करोड़। कमाई के मामले में यह कार्तिक की पिछली फिल्म 'लुका छुपी' से बेहतर जा रही है। यह कार्तिक की लगातार तीसरी हिट फिल्म है।
कोई शक नहीं कि "पति पत्नी और वो" बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है और कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी फिल्म बनने की राह पर है। दूसरे वीकेंड तक यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर यह आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' के साथ क्लैश हुई थी। लेकिन पानीपत औंधे मुंह गिर पड़ी है। फिल्म लगभग 25 करोड़ तक का कलेक्शन कर पाई है।
डिब्बाबंद नहीं हुई है 180 करोड़ी 'हिरण्यकश्यप'- बाहुबली से भी बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं ये स्टार


Click it and Unblock the Notifications











