डिब्बाबंद नहीं हुई है 180 करोड़ी 'हिरण्यकश्यप'- बाहुबली से भी बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं ये स्टार

बाहुबली में अपने किरदार भल्लालदेव को लेकर सुर्खियों में आए अभिनेता राणा दग्गुबाती अपनी अगली फिल्म 'हिरण्यकश्यप' को बाहुबली से भी बड़ी बनाना चाहते हैं। फिल्म 'हिरण्यकश्यप' के डिब्बाबंद होने की खबरों को पूरी तरह से नकारते हुए अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि, फिल्म 2020 अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म में कोई देरी नहीं हुई है, हम फिल्म में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार हिरण्यकश्यप का बजट 180 करोड़ है। राणा दग्गुबाती ने कहा- फिल्म के लिए हम virtual रिएलिटी सेट तैयार कर रहे हैं, जो हमें वीडियो गेम जैसा एहसास देगा। इस टेक्नोलॉजी के जरीए हम फिल्म डिजिटली फिल्म को शूटिंग शुरु होने से पहले भी देख सकते हैं।

Rana Daggubati

एक्टर ने आगे कहा- "यह टेक्नोलॉजी भारत में पहली बार इस्तेमाल हो रहा है। हम इसके लिए एक 3डी स्कैनिंग कंपनी से हाथ मिला रहे हैं। हमने महसूस किया कि उनका आउटपुट काफी बेहतर है, जो हम पहले इस्तेमाल करते थे। फिल्म पर प्री प्रोडक्शन काफी काम करना है, लिहाजा आने वाले 7-8 महीने तक यह शुरु नहीं हो सकता।"

बहरहाल, कोई शक नहीं कि आने वाले समय में यह भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है। राणा इसे कहानी, किरदार और टेक्नोलॉजी के मामले में बाहुबली से भी बेहतर बनाना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X