BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' का अच्छा रहा वीकेंड- जानें रविवार का कलेक्शन
सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने लगी हैं, लेकिन जाहिर तौर पर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना की वजह से से काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'मुंबई सागा' 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तीन दिनों में फिल्म ने 8.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, कोरोना की वजह से फिल्म की कमाई भी धीमी है। हालांकि रविवार को फिल्म से बढ़ोतरी दिखाई है। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.52 करोड़ का कलेक्शन किया है।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभर में लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को फिल्म के ऑक्यूपेंसी में 40 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। खासकर फिल्म का ज्यादातर कलेक्शन सिंगल स्क्रीन थियेटर्स से आया है। हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई फिर नीचे गिर सकती है।
'अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी दर्शक और फैंस के लिए एक सेलिब्रेशन की तरह होगी', बोले निर्माता


Click it and Unblock the Notifications











