..................... अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी एक सेलिब्रेशन की तरह होगी | Akshay Kumar's film Sooryavanshi will be a celebration for the audience- says producer Shibashish Sarkar - Hindi Filmibeat

'अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी दर्शक और फैंस के लिए एक सेलिब्रेशन की तरह होगी', बोले निर्माता

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म 30 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जबकि ठीक एक महीने बाद ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है।

हाल ही में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के बारे में बात करते हुए निर्माता शिबाशीष सरकार ने कहा कि ये फिल्म ऑडियंस और अक्षय कुमार फैंस के लिए एक सेलिब्रेशन की तरह होगी।

Sooryavanshi

पिंकविला से बात करते हुए निर्माता ने अक्षय कुमार की तारीफ की और कहा कि वो किसी भी तरह के किरदार में फिट हो जाते हैं और उनकी वजह से सूर्यवंशी से अब काफी उम्मीदें बंधी हुई हैं।

निर्माता ने कहा कि, सूर्यवंशी के लिए एक बात मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि ये फिल्म एक सेलिब्रेशन की तरह होगी। यह किसी नॉर्मल फिल्म से अलग है। कॉप यूनिवर्स में सूर्यवंशी की एंट्री को लोग सेलिब्रेट करेंगे, उसे महीनों तक उसे प्यार देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X