Box Office मिस्टर एक्स ने पहले दिन कमाए 5.5 करोड़
इमरान हाशमी की फिल्म मिस्टर एक्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। पहली बार इमरान हाशमी को गायब देखने के लिए दर्शक बेताब थे और आखिरकार वो दिन आ ही गया जब सिल्वर स्क्रीन पर इमरान हाशमी की किसिंग और इंटिमेट सीन्स देखने वालों को कुछ अलग देखने को मिला।
मिस्टर एक्स के जरिये इमरान ने कुछ नया करने की कोशिश की और दर्शकों को भी उनका एक्सपेरिमेंट काफी हद तक पसंद आया। पहले दिन मिस्टर एक्स ने करीब 5.5 करोड़ की कमाई की।
इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर के अभिनय ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया हालांकि फिल्म में 3डी की जरुरत दर्शकों को महसूस नहीं हुई उनका मानना था कि 2डी में भी ये चीज आसानी से दिखाई जा सकती थी।
खैर इमरान हाशमी की मिस्टर एक्स बच्चों के लिए भी है और ये शायद इमरान की पहली ऐसी फिल्म है जिसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। साथ ही इंज्वाय भी कर सकते हैं। शनिवार रविवार को अगर लोग अपने परिवार के साथ मिस्टर एक्स देखने गये तो फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications













