Mr and Mrs Mahi Boc Day 10:'Mr and Mrs Mahi' का नहीं चल रहा जलवा, 10 दिन में बस इतनी हुई कमाई

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 9: मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के मिले जुले रिस्पांस आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव द्वारा स्टारर फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं, लेकिन दस दिनों में भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म के दसवें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दसवें दिन कितने का कारोबार किया है।
इस दिन इतना हुई कलेक्शन
पहला दिन- 6.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 4.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 5.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 2.15 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
छठा दिन- 1.85 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 1.75 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 1.3 करोड़ रुपये
नवां दिन- 2.15 करोड़ रुपये
दसवें दिन बस इतनी हुई कमाई
वहीं दसवें दिन यानी वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन बस 2.15 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक बस 30.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 40 करोड़ है।
यह भी पढ़ें-Munjya BOC Day 2: ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है 'मुंज्या', मिस्टर एंड मिसेज माही को भी छोड़ा पीछे
शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या दे रही है टक्कर
बता दें कि इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को टक्कर देने के लिए शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। जहां वीकेंड पर मिस्टर एंड मिसेज माही कलेक्शन करने में सफल नहीं रही वहीं मुंज्या ने करोड़ों का कारोबार किया है।


Click it and Unblock the Notifications











