Munjya BOC Day 2: ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है 'मुंज्या', मिस्टर एंड मिसेज माही को भी छोड़ा पीछे

Munjya Box office Collection Day 2: सिनेमाघरों में अब एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है। मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद अब रिलीज हुई है मुंज्या। बता दें कि मुंज्या ने आते ही कमाई करना शुरू कर दिया है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर जैसे बड़े सितारों की फिल्म के बीच इस फिल्म का आना और इतना अच्छा परफॉर्म करना काबिले तारीफ है। क्योंकि इस फिल्म में कोई बड़ा या नामी स्टार नहीं है।
मुंज्या को मिल रहा है शानदार रिस्पांस
फिल्म 7 जून को रिलीज हुई थी मुंज्या में शरवरी वाघ और अभय वर्मा नजर आ रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को देखने के बाद लोगों का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। बता दें कि कम बजट में बनी इस फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म ने जहां पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन यानी वीकेंड पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।
इतनी की वीकेंड पर कमाई
दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 10.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
क्या है फिल्म की कहानी
हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 1952 के बैकड्रॉप में बनी हैं। फिल्म में देखा जा सकता है कि एक लड़के को अपने से 7 साल बड़ी लड़की से प्यार हो जाता है। वह उस लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की मना कर देती है। ऐसे में लड़के का सिर मुंडवा दिया जाता है और लड़की की शादी कहीं और कर दी जाती है। उसी रात वह लड़का अपनी बहन को ले आता है और पीपल के पड़े के नीचे काला जादू करता है। वह अपनी बहन को मारने की वजह से मर जाता है। मरने के बाद वह राक्षस बन जाता है जिसका नाम मुंज्या होता है और फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित होती है।


Click it and Unblock the Notifications











