BOX OFFICE: सिद्धार्थ मल्होत्रा- तारा सुतारिया की 'मरजावां', यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'मरजावां' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। जहां समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, वहीं आम पब्लिक ने फिल्म औसत रिस्पॉस दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 30-35 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। लिहाजा, फिल्म ने 7.03 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दिया है।
मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी मरजावां एक्शन और डायलॉगबाजी के भरपूर है, लेकिन कहानी के मामले में फिल्म ढ़ीली रह गई। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा दिख सकता है। वीकेंड तक फिल्म 20-25 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। लेकिन फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरु होगी।
'मरजावां' फ़िल्म रिव्यू: सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्शन, रोमांस, इंतकाम का खतरनाक ओवरडोज़
marjaavaan sidharth malhotra tara sutaria ritiesh deshmukh मरजावां सिद्धार्थ मल्होत्रा तारा सुतारिया रितेश देशमुख


Click it and Unblock the Notifications