BOX OFFICE: कार्तिक- सारा स्टारर "लव आज कल" औंधे मुंह गिरी- जानें वीकेंड कलेक्शन
कार्तिक आर्यन- सारा अली खान स्टारर फिल्म 'लव आज कल' वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई थी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, शुक्रवार को धमाकेदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई नीचे गिर चुकी है। अपने पहले वीकेंड पर लव आज कल ने 28.51 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को शनिवार को 8.01 करोड़ और रविवार को 8.10 करोड़ का कलेक्शन दिया है।
आमतौर पर वीकेंड पर फिल्म के आंकड़े बढ़ जाते हैं। लेकिन 'लव आज कल' के नंबर्स साफ बता रहे हैं कि फिल्म निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ से प्रभावित हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सोमवार से फिल्म की कमाई और भी नीचे गिर जाएगी। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 45-50 करोड़ तक पहुंच सकता है।

खास बात है कि इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हो रही हैं- विकी कौशल की 'भूत'.. और आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'। जाहिर है इन दो फिल्मों के आने के बाद 'लव आज कल' सिनेमाघरों से गायब हो जाने वाली है। बहरहाल, यहां जानें कार्तिक आर्यन के फिल्मों की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन-
INTERVIEW: "मैं जानता हूं कि सिर्फ मेरी वजह से कोई फिल्म हिट नहीं हो जाती है''- विकी कौशल


Click it and Unblock the Notifications











