BOX OFFICE: कार्तिक आर्यन की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी "लव आज कल"
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म लव आज कल को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है। 12.40 करोड़ की कमाई के साथ यह साल 2020 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 35-40 करोड़ के लगभग का वीकेंड कलेक्शन देने वाली है।
बहरहाल, लव आज कल कार्तिक आर्यन के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म के तौर पर सामने आई है। जाहिर तौर पर फिल्म को वैलेंटाइन डे का फायदा मिला है। खासकर मल्टीप्लेक्स युवाओं के बीच फिल्म का खासा इंतजार था। लिहाजा, ओपनिंग कलेक्शन तगड़ा रहा। लेकिन फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरु होगी।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। वीकेंड खत्म होते ही फिल्म की कमाई पर निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव जरूर दिखेगा। अब इस फिल्म के साथ कार्तिक- सारा अपनी हिट फिल्मों की लिस्ट जारी रखेंगे या मिलेगी एक फ्लॉप.. देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानें कार्तिक आर्यन के फिल्मों की ओपनिंग-
लव आज कल फिल्म रिव्यू: इम्तियाज अली, अब आप हमें तंग करने लगे हो


Click it and Unblock the Notifications











