कार्तिक- सारा की "लव आज कल" की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- कैसी रहेगा ओपनिंग कलेक्शन!
कार्तिक आर्यन- सारा अली खान स्टारर फिल्म लव आज कल इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो अलग अलग दौर की दो अलग प्रेम कहानी दिखाती है। युवाओं के बीच फिल्म का अच्छा क्रेज है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से ही शुरु हो चुकी है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अच्छी ओपनिंग देने वाली है।
अब जबकि फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ दो दिन रह गए हैं, फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह भी बढ़ चुका है। तमाशा और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों के बाद इम्तियाज अली अपनी इस कहानी से बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाते हैं, देखना दिलचस्प होगा।

फिल्म एवरेज बजट पर बनी है, लिहाजा फिल्म के लिए हिट होना मुश्किल नहीं है। खास तौर पर जबकि कार्तिक की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। कार्तिक- सारा की जोड़ी भी लंबे समय से सुर्खियों में है, लिहाजा ओपनिंग को इसका फायदा मिल सकता है।
यहां जानें बड़े शहरों में लव आज कल की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-
12 महीने और सुपरस्टार आमिर खान के 12 दमदार किरदार- देखकर हो जाएंगे हैरान, PICS


Click it and Unblock the Notifications











