'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस: कार्तिक आर्यन- सारा अली खान का जबरदस्त क्रेज, कैसी रहेगी ओपनिंग!
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव आज कल' 14 फरवरी यानि की वैलेनटाइन डे पर रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म काफी चर्चा में हैं, कुछ अपनी कंटेंट की वजह से, तो कुछ स्टारकास्ट की वजह से। फिल्म के प्रति क्रेज देखकर और ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म अच्छी ओपनिंग देने वाली है। फिल्म शुक्रवार को 7-8 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। कार्तिक- सारा की जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में है, लिहाजा ओपनिंग को इसका फायदा मिल सकता है।

खास बात है कि लव आज कल बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के पास कमाने के लिए महज एक हफ्ता का ही समय है, क्योंकि अगले ही शुक्रवार आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विकी कौशल की 'भूत' रिलीज होने वाली है। जाहिर है फिल्म की कमाई पर इसका प्रभाव दिखेगा।
यहां जानें लव आज कल का क्या होगा बॉक्स ऑफिस हाल-
ऑस्कर 2020 में तहलका मचाने वाली फिल्म "पैरासाइट"- यहां पढ़ें फिल्म की पूरी कहानी


Click it and Unblock the Notifications