BOX OFFICE: कंगना रनौत की "पंगा"- तारीफ मिली, लेकिन धीमा रहा ओपनिंग कलेक्शन
अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पंगा' तारीफ पर तारीफ पा रही है। फिल्म के विषय को बहुत सराहा जा रहा है। जहां समीक्षकों ने फिल्म को खूब पसंद किया है, वहीं आम पब्लिक से भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है और इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पंगा ने एवरेज ओपनिंग दी है। लेकिन वीकेंड के शोज में आंकड़ों में बढ़ोतरी दिखी है। फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की कमाई की है।

खास बात है कि कंगना रनौत की यह फिल्म सोलो रिलीज नहीं हुई है। बल्कि इसके साथ आई है वरुण धवन- श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी'। जहां स्ट्रीट डांसर भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं, पंगा को महज 1450 स्क्रीन मिल पाया है। जबकि 2000 हजार स्क्रीन अभी भी अजय देवगन की तानाजी के पास है। जाहिर है पंगा का ओपनिंग बिजनेस इस क्लैश से प्रभावित हुआ है।
यहां जानें कंगना रनौत की फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन रिपोर्ट-
पंगा फिल्म रिव्यू- सशक्त निर्देशन और अभिनय से सजी है सपनों को सच करने की यह कहानी


Click it and Unblock the Notifications