पंगा फिल्म रिव्यू- सशक्त निर्देशन और अभिनय से सजी है सपनों को सच करने की यह कहानी
/5
निर्देशक- अश्विनी अय्यर तिवारी
कलाकार- कंगना रनौत, जस्सी गिल, नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा, यज्ञ भसीन
"मां", यह एक शब्द नहीं, बल्कि एक दुनिया है ; और इसी दुनिया के इर्द गिर्द घूमती है अश्निनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा'। जब जया निगम (कंगना रनौत) अपनी दोस्त मीनू (ऋचा चड्ढा) से कहती है- "मां के कोई सपने नहीं होते और यदि मैं देखती हूं तो मैं एक सेल्फिश मां हूं" .. तो उसकी आंखों में दिखती बेबसी आपको भी महसूस होगी और दिल में एक टीस छोड़ जाएगी। फिल्म पहली दृश्य के साथ ही आपको कहानी से बांध लेगी, यही कमाल है अश्विनी अय्यर तिवारी के भावपूर्ण लेखन और सशक्त निर्देशन का। हिंदी सिनेमा में मां पर बनी कुछ बेहतरीन फिल्मों में शामिल है 'पंगा'।


Click it and Unblock the Notifications











