इंदू की जवानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- पहले वीकेंड ही औंधे मुंह गिरी कियारा आडवाणी की फिल्म
लॉकडाउन के बाद इस साल इक्की दुक्की फिल्में ही थियेटर में रिलीज हो पाई है। लोगों को वापस थियेटर तक लाने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन पहले 'सूरज पर मंगल भारी' और अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंदू की जवानी' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है।
कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म दर्शकों को थियेटर्स लाने में असफल रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ने पहले वीकेंड तक 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। जहां पहले दिन यानि की शुक्रवार को फिल्म ने 25 लाख का कलेक्शन किया था.. वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर भी फिल्म के कलेक्शन में कोई उछाल नहीं देखा गया.. फिल्म महज 75 लाख ही कमा पाई।

बता दें, फिल्म को समीक्षकों और आम पब्लिक से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। खासकर फिल्म के कंटेंट को बिल्कुल पसंद नहीं किया गया। जाहिर है पहले वीकेंड के बाद ही दर्शकों की संख्या और भी घट चुकी है।
शाहिद कपूर ने पूरी की फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग - तस्वीर शेयर करते हुए टीम को कहा धन्यवाद


Click it and Unblock the Notifications











