शाहिद कपूर ने पूरी की फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग - तस्वीर शेयर करते हुए टीम को कहा धन्यवाद
लॉकडाउन खत्म होते ही शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग शुरु कर दी थी। फिल्म की शूटिंग देहरादून और चंडीगढ़ में की गई। कोरोना के दिनों में शूटिंग करना टीम के लिए आसान नहीं था। सेट पर तमाम सुरक्षा उपलब्ध कराई गई ताकि टीम से कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित ना हो।
वहीं, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शाहिद वापस मुंबई अपने घर आ चुके हैं और सुरक्षा हेतु सेल्फ क्वारंटीन पर हैं।

शाहिद ने जर्सी की शूटिंग खत्म होने पर लिखा- "जर्सी की शूटिंग खत्म.. कोविड के वक्त में 47 दिनों की शूटिंग.. यह अविश्वनीय है। मुझे अपनी पूरी टीम पर बहुत गर्व है। यह किसी जादू से कम नहीं। मैं टीम के हर एक सदस्य का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.. कि वो हर दिन खुद की जिंदगी रिस्क पर रखकर सेट पर आए और अपना दिल से अपना काम किया।"


Click it and Unblock the Notifications











